एटा, मार्च 24 -- बसुंधरा, कस्बा में शनिवार को मेला का आयोजन हुआ। मेला का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह चौहान ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मेला में काली अखाड़ा कलाकारों ने तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। काली अखाड़ा प्रदर्शन का लोगों ने सराहना की। मेला में चाट-पकौडी, खानपान स्टॉल और घरेलू सामान के स्टाल सजाए गए। जहां पर महिला-पुरुष, युवक-युवतियों ने पहुंचकर जमकर आनंद लिया। गांव में निकले मेला में डीजे की धुन पर कलाकारों ने नृत्य कर युवाओं का मन मोहा। सुनील सोलंकी, पवन ठाकुर, पप्पू चौहान, राहुल चौहान, गोपाल ठाकुर, हरिओम, आकाश, उदय प्रताप सिंह, संजू ठाकुर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.