बोकारो, दिसम्बर 15 -- बोकारो , प्रतिनिधि। कालीबाड़ी समिति सेक्टर 8 बोकारो के चुनाव में सर्व समिति से देबू पाल अध्यक्ष चुने गए। इस चुनाव में कुल 17 नवनिर्वाचित जोनल प्रतिनिधियों ने मतदान में हिस्सा लिया। सभी सदस्यों ने दूसरी बार देबू पाल को अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष ने समिति का विस्तार करते हुए सचिव पद के लिए पीके दास का नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित करते हुए पीके दास को सचिव मनोनीत कर दिया गया। जबकि सलाहकार समिति में डॉ अनिंदो मंडल, देवासी सहाना, उपाध्यक्ष चैताली दास, मंदिर सचिव शरदेंदु घोषाल, कला निकेतन सचिव गौतम गोराई, सहयोगी पार्थो डीप घोष, सुबीर नदी, कोषाध्यक्ष डीके कुंडू सह कोषाध्यक्ष सुशांत चटर्जी, मंदिर निगरानी की व्यवस्था दलित मुखोपाध्याय की देखरेख में होगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कालीबाड़ी के उन्नति के लिए हर संभव...