जामताड़ा, फरवरी 20 -- कालीपाथर स्टेडियम में हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कुंडहित, प्रतिनिधि। कुंडहित प्रखंड अंतर्गत कालीपाथर स्टेडियम में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जयेश्वर मुर्मू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ने कहा कि करोड़ों की लागत से बने इस स्टेडियम में पहली बार खेल प्रतियोगिता आयोजित होना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवा समिति द्वारा मैदान की साफ-सफाई कर खेल का आयोजन करना सराहनीय पहल है। खेल जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इससे मनोरंजन के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने महान फुटबॉल खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए युवाओं से अनुश...