भदोही, दिसम्बर 24 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में कल यानि 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर धार्मिक स्थलों को सजाने के साथ ही बाजारों में दुकानें सज गईं हैं। लोगों में पर्व को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। दुकानों पर लाल, हरे और सफेद रंगों की चमक बिखरी हुई है। सेंटा क्लाज की टोपी, क्रिसमस ट्री, चमचमाती झालरें और रंग-बिरंगी लाइटें लोगों को आकर्षित कर रहीं हैं। बता दें कि क्रिसमश को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के चेहरों पर उत्साह और मुस्कान दिख रही है। क्रिसमस 25 दिसंबर गुरुवार को मनाया जाएगा। बाजार में सौ से एक हजार रुपये तक के क्रिसमस से जुड़े सामान बिक रहे हैं। भदोही, ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां, औराई, चौरी आदि बाजार क्रिसमस पर्व को लेकर गुजलार है। दुकानों पर खरीददारी के लिए छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे हैं। बाजार म...