नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बुराड़ी इलाके में शनिवार देर रात पालतू कुत्ते की पिटाई का आरोप लगाकर बदमाशों ने कालीन कारोबारी पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने कारोबारी को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित 28 वर्षीय रविकांत बुराड़ी में रहता है। पीड़ित के परिवार का इलाके में कालीन का कारोबार है। वह शनिवार की रात दुकान के बाहर अपनी एसयूवी में दो दोस्तों के साथ बैठकर भोजन कर रहा था। इसी दौरान दो युवक पालतू कुत्ते के साथ वाहन के पास घूम रहे थे। किसी वजह से कुत्ता डरकर भाग गया, तो एक युवक ने कारोबारी पर कुत्ते की पिटाई का आरोप लगाते हुए अभद्रता शुरू कर दी। रविकांत के विरोध करने पर युवकों ने लोहे की चेन और बेसबॉल बैट से मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.