रांची, फरवरी 5 -- नामकुम, संवाददाता। गुरुवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बरगावां पंचायत के कालीनगर में पेवर ब्लॉक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याएं बताने का आग्रह करते हुए कहा कि उनका त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों को सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आरती कुजूर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, मुखिया अनिता तिर्की सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.