सिद्धार्थ, फरवरी 27 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भनवापुर क्षेत्र के महादेव गजपुर गांव में चल रहे रासलीला के चौथे दिन बुधवार रात वृंदावन से आए बाल कलाकारों ने कालिया नाग के मान मर्दन का सजीव मंचन किया। इसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कलाकारों ने दिखाया कि श्रीकृष्ण अपने मित्रों के साथ यमुना नदी किनारे गेंद खेल रहे थे। गेंद यमुना में गिर गई और भारी होने के कारण नदी के तल तक चली गई। यमुना में उस समय पांच फनों वाला विषधर कालिया नाग रहता था। छोटे कान्हा ने मित्रों के आग्रह पर गेंद निकालने का निर्णय लिया। श्रीकृष्ण ने यमुना में छलांग लगाई और कालिया नाग की पूंछ पकड़कर उसे मारना शुरू कर दिया। अपने प्राणों की रक्षा के लिए कालिया नाग ने प्रभु से क्षमा मांगी। श्रीकृष्ण ने उसे यमुना छोड़कर समुद्र में जाने का वचन लेकर छोड़ दिया। इसके बाद प्रभु ने कालिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.