पिथौरागढ़, दिसम्बर 11 -- डीडीहाट। राइंका कालिका धारचूला में एसएसबी 11वीं बटालियन की ओर से 20 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। गुरूवार को द्वितीय कमान अधिकारी व कार्यवाहक कमांडेंट अरविंद कुमार चौधरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम प्रधान कालिका विक्की पिंगल, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सामंत रहे। कार्यवाहक कमांडेंट चौधरी ने बताया 20 दिवसीय प्रशिक्षण में कक्षा 12 की 20 छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। जिन्हें आरक्षी रेशमा फेसियल, थ्रेडिंग, वैक्सिंग, हेयर कटिंग, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप आई मेकअप सहित अन्य ब्यूटी ग्रूमिंग तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे। इस मौके पर निरीक्षक योगेश पुनेठा, उप निरीक्षक विक्रम लाल सहित दस जवान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...