बिजनौर, अप्रैल 5 -- प्राचीन सिद्धपीठ श्री महाशक्ति कालिका मंदिर पर चैती आठे का मेला आज लगेगा। मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस ऐतिहासिक मेले में शहर ही नहीं गांव देहात तक से श्रद्धालू चैत्र अष्टमी के दिन यहां हजारों की संख्या में दर्शनों को आते हैं। श्री महाशक्ति कालिका मंदिर झालू रोड बिजनौर पर स्थित है। यह मंदिर अत्यंत प्राचीन सिद्ध पीठ स्थल है। मान्यता है कि यहां मां के दरबार में आने से मां की आराधना और पूजा करने से समस्त कष्टों का निवारण होता है। माता की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहती है और माता के दरबार में जो भी भक्त आते हैं माता उनकी मनोकामना को अवश्य पूरा करती हैं। यह मंदिर काफी जगह में फैला हुआ है इस मंदिर में माता महाकाली की प्रतिमा साक्षात रूप में विराजमान हैं। मंदिर में माता महारानी की प्रतिमा के अतिरिक्त अनेक देवी देवताओं की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.