दुमका, फरवरी 1 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर लकड़ापहाड़ी गांव के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक लूना बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कालिका बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद लूना बाइक बस में फंस गई और चालक बस को करीब एक किलोमीटर दूर माहरो तक घसीटते हुए ले गया। इस घटना को देख ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने माहरो के समीप बस को रोककर तुरंत जामा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.