आगरा, फरवरी 17 -- कालिंदी विहार सौ फुटा मार्ग (ट्रांसयमुना) मार्ग पर सोमवार की दोपहर बेकाबू ट्रोला ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। चालक बाइक को 10 मीटर तक घसीटता ले गया। पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाने तक का मौका नहीं मिला। हादसा देख लोगों की रूह कांप उठी। कोई चालक को पकड़ता इससे पहले वह ट्रोला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसका पता लगा रही है। हादसे के चलते करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे की है। विद्यानगर, टेढ़ी बगिया निवासी 35 वर्षीय राकेश कुमार अपने इकलौते बेटे करन (12) के साथ बाइक पर शाहदरा जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार 10 चक्का ट्रोला बाइक के पीछे था। ट्रोला चालक ने कान फोड़ू हॉर्न बजाया। राकेश सकपका गए। कुछ करते इससे पहले ही ट्रोला बाइक के ऊपर चढ़ गया। पिता-पुत्र उसके नीचे आ गए। यह देख राहगीर कांप उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.