नई दिल्ली, जनवरी 30 -- -कहीं टोल, तो कहीं अवैध रेहड़ी-पार्किंग बन रही जाम की वजह नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के कुछ इलाकों में जाम की समस्या स्थायी होती जा रही है। सुबह हो या शाम, सड़क से गुजरने पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को कालिंदी कुंज रोड पर जाम से परेशान एक व्यक्ति का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। उसने दिल्ली यातायात पुलिस के एक्स हैंडल पर लिखा कि अनुचित योजना, एमसीडी टोल बूथ और अवैध ट्रकों के प्रवेश के कारण रोड पर हमेशा जाम रहता है। इसी तरह खजूरी चौक पर जाम से जूझने पर लोगों ने शिकायत कर बताया कि अवैध रेहड़ी और ऑटो पार्किंग की वजह से यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। सदर बाजार से बड़ा टूटी चौक, नेताजी सुभाष प्लेस से अशियाना चौक (पीतमपुरा) तक सड़क पर अवैध पार्किंग के कारण रोज जाम लग रहा है। दिल्ली या...