प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता कांशीराम आवास विकास कॉलोनी कालिंदीपुरम के सैकड़ों घरों में एक हफ्ते से नल से गंदा पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही पंप चलाते हैं नल से घंटों तक गंदा पानी आता है। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। कालिंदीपुरम के निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पेयजल का संकट बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से यह समस्या आ रही है। क्षेत्र के लगभग 500 घरों में पाइप लाइन से कनेक्शन जाता है। सुबह और शाम जैसे ही पंप चालू करते हैं तो सबसे पहले गंदा पानी आता है। इसमें से दुर्गंध आती है। इसे पीना संभव नहीं होता। लोग कई बार संबंधित अफसरों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस बारे में क्षेत्रीय पार्षद प्रीति गुप्ता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.