प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सूबेदारगंज और कालिंदीपुरम के बीच बनाया गया रेलवे ओवरब्रिज अंधेरे में डूब गया है। आरओबी की सभी लाइटें बंद हो गई हैं। अंधेरे में डूबे ब्रिज में शुक्रवार रात एक ऑटो रिक्शा चालक से छिनैती होने की बात सामने आई है। नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक ने खुद शिकायत की। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने रात में ओवरब्रिज पर गश्त बढ़ा दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...