बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। संवाददाता ऐतिहासिक व पौराणिक कांलिजर दुर्ग में तीन दिवसीय महोत्सव 15 फरवरी से शुरू हो रहा है। जिलाधिकारी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि अधिकारी समयबद्ध ढंग से मेले की तैयारियां कराएं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। व्यापारी व सरकारी स्टाल भी लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी जे.रीभा ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान कहा कि कालिंजर किले से संबंधित झांकी का प्रदर्शन गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली में किया गया है। इस पौराणिक किले की प्रसिद्धि पूरे देश में है। उन्होंने बताया कि 15 से 17 फरवरी तक कालिंजर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसे भव्य, दिव्य, सुव्यस्थित एवं ऐतिहासिक गरिमा के अनुरूप कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...