बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संवाददाता ऐतिहासिक व पौराणिक दुर्ग कालिंजर में रविवार को तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बुंदेली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा। जल शक्ति राजमंत्री रामकेश निषाद व पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने कालिंजर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मेला परिसर में लगी स्टाल व प्रदर्शन का डीएम, एसपी व सीडीओ आदि ने अवलोकन किया। वहीं कालिंजर दुर्ग के बारे में प्रधानमंत्री मन की बात में जिक्र कर चुके हैं। वहीं बीते गणतंत्र दिवस में यहां की झांकी भी प्रस्तुत की गई थी। पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से कालिंजर दुर्ग में रविवार से तीन दिवसीय भव्य कालिंजर महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। कालिंजर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.