सीवान, सितम्बर 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्यस्तरीय कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्रान पर दूसरे दिन कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभाग, भगवानपुर हाट अंचल कार्यालय, समेत जिले के सभी विभागों में कार्य कर रहे कार्यपालक सहायक काला बिल्ला लगा गुरुवार को कार्य किए। इस दौरान अपने मांगों की चर्चा करते हुए बताए गए मानदेय बढ़ाने समेत अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों ने आंदोलनरत हैं, यह विरोध शनिवार तक जारी रहेगा। संघ के सदस्यों ने कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो लंबी लड़ाई लड़ी जायेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मांगों को सरकार लगातार नजर अंदाज कर रही है। ऐसे में मजबूरन कार्यपालक सहायक आंदोलन करने को विवश हैं। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिला इकाई के जिला सचिव विशाल कुमार शर्मा ने कार्यपालक सहायकों को रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.