मोतिहारी, फरवरी 16 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका प्रखंड के पचपकड़ी में रविवार को कालाबाजार में बिक्री करते हुए चार बोरी सरकारी चावल को जब्त किया गया। उक्त चावल पचपकड़ी की आंगनबाड़ी सेविका रानी कुमारी की बतायी गयी है। उक्त चावल पोषाहार का है या पीडीएस का जांच का विषय है। चावल जब्ती की सूचना पर एसडीओ विजय कुमार ने दुकान पर पहुंच चावल का नमुना लिया और सेविका से पूछताछ की। चावल में एफआरके मिला हुआ है। सेविका का कहना था कि उक्त चावल पीडीएस का है, जो उन्हें पीडीएस दुकान से मिला है। एसडीओ ने सेविका के केन्द्र संख्या 339 पर जाकर पोषाहार व पीडीएस दुकान से मिले चावल का मिलान किया तो दोनों चावल में एकरूपता पायी गयी। साथ ही पोषाहार से संबंधित पंजी अद्यतन नहीं पाया गया। एसडीओ ने बताया कि चावल को जब्त कर एक पीडीएस दुकानदार को जिम्मानामा पर दिया गया है। ...