बुलंदशहर, मई 25 -- सरकारी राशन चावल की कालाबाजारी की सूचना मिलने पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार द्वारा घास मंडी में चावल से भरे मिनी ट्रक को पकड़ने के प्रकरण में चालक के खिलाफ डीएम की अनुमति मिलने पर थाने में पूर्ति निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सरकारी राशन की कालाबाजारी किए जाने की सूचना पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत ने पुलिस टीम के साथ औरंगाबाद घास मंडी में पहुंचकर एक स्थान पर छापा मारकर राशन से भरा एक मिनी ट्रक पकड़कर पूर्ति निरीक्षक के हवाले कर दिया था। जिसमें पूर्ति निरीक्षक ने उक्त मामले में डीएम को रिपोर्ट भेजी थी। शनिवार को डीएम से अनुमति मिलने पर पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा ने थाना औरंगाबाद में आरोपी चालक समीर पुत्र इलियास के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.