अररिया, जनवरी 8 -- रानीगंज। एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत कालाबलुआ पंचायत के बैजनाथपुर गाँव में 'गुरुजी महिला उत्पादक समूह' द्वारा संचालित मूंगफली प्रसंस्करण इकाई का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एचडीएफसी बैंक सीएसआर के पूर्वी क्षेत्र प्रमुख बरुण कुमार, बिहार राज्य प्रमुख श्यामलीका कृष्णा, प्रदान के इंटीग्रेटर बिपिन बिहारी और सचिन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदान अररिया टीम के सदस्य शैलेश कुमार, आशुतोष, देबार्घो, अंबरीस, हरे कृष्ण, ओमकार कुमार, और उदय कुमार ने उत्पादक समूह की दीदियों के साथ सीधा संवाद किया। उनके द्वारा मशीनों के संचालन की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। दीदियों को कुशलतापूर्वक मशीनें चलाते और प्रबंधन करते देख अतिथियों ने उनकी सराहना की और कहा कि यह पहल महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में...