हल्द्वानी, जनवरी 11 -- कालाढूंगी। खेल एवं सांस्कृतिक समिति चकलुवा की ओर से आयोजित 5 वें उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का रविवार को शुभारंभ हो गया। चकलुवा रामलीला मैदान में आयोजित महोत्सव का भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जाधारी महेश शर्मा ने शुभारंभ किया। इससे पूर्व मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गायक कलाकार जितेंद्र तोमक्याल ने देर रात तक महोत्सव में समा बंधा। इस दौरान समिति अध्यक्ष त्रिभुवन कन्याल, पूरन सिंह मेहरा, कुंदन बसेड़ा, ललित सत्याल, मन मोहन बसेड़ा, पंकज नेगी, गिरीश पडलिया, दीपक गोस्वामी, विनोद जोशी, राम सिंह अटवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...