हल्द्वानी, जनवरी 15 -- कालाढूंगी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गोलापार में 11 से 14 जनवरी तक हुए संसदीय खेल महाकुंभ में कालाढूंगी विधानसभा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच राजेंद्र नेगी ने बताया कि खो-खो अंडर 14 बालक और बालिका में कालाढूंगी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक वर्ग में गोल्ड मेडल और बालिका वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर आए सभी खिलाड़ी फरवरी प्रथम सप्ताह देहरादून में होने वाले मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे। अपर खेल निदेशक रसिका सिद्दीकी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, उप खेल अधिकारी वरुण बेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा, स्पोर्ट्स समिति के सचिव गोविंद पांडे, कोच मनमोहन बसेड़ा, राजेश बिष्ट, पीटीआई कलावती ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.