हल्द्वानी, जनवरी 9 -- कालाढूंगी, संवाददाता। खेल विभाग हल्द्वानी की ओर से कालाढूंगी में संचालित प्रशिक्षण शिविर में पांच खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेल के लिए हुआ है। कोच राजेंद्र नेगी ने बताया कि स्कूल गेम्स नेशनल के लिए 14 वर्ष से कम के खिलाड़ी नमिता आर्य, लक्षिता गैड़ा पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी और दिनेश भंडारी अटल राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी का चयन हुआ है। सीनियर नेशनल खो-खो के लिए अर्जुन करायत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कालाढूंगी एवं शगुन पांडे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी का चयन हुआ है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, उप खेल अधिकारी वरुण बेलवाल, खो खो फेडरेशन के महासचिव रजत शर्मा, कोच मनमोहन...