हल्द्वानी, दिसम्बर 13 -- कालाढूंगी। कालाढूंगी के दीपांशु कांडपाल भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालाढूंगी से इंटर और एमबीपीजी हल्द्वानी से बीएससी करने के बाद दीपांशु भारतीय वायु सेना में भर्ती हुए। यहीं से कमीशन लेकर वायु सेना एकेडमी हैदराबाद में एक साल का प्रशिक्षण लेकर फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। दीपांशु की 18वीं रेंक है। दीपांशु की मां विमला कांडपाल गृहणी और पिता ललित मोहन कांडपाल आर्मी के रिटायर्ड ऑफिसर हैं। बड़ा भाई हिमांशु कांडपाल भारतीय सेना और बहन रेखा कांडपाल डीआरडीओ में साइंटिस्ट है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...