मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पद्मश्री प्रो. श्याम सुंदर माखड़िया गुरुवार को रामबाग स्थित कालाजार मेडिकल रिसर्च सेंटर पहुंचे। वहां पर उनका स्वागत किया गया। सेंटर के अनिल शर्मा और अन्य लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। मौके पर डॉ. अरुण शाह, डॉ. केसी सिन्हा, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. राहुल चौबे, डॉ. मनोज, डॉ. पूनम कुमारी मौजूद थीं। पद्मश्री डॉ. श्याम सुंदर ने कहा कि 70-80 के दशक में कालाजार का निदान जोखिम भरा और महंगा था। तब जांच में कम से कम तीन सप्ताह लग जाते थे। उनकी अगुवाई में विकसित रैपिड आरके-39 स्ट्रिप टेस्ट ने बड़ा बदलाव लाया। अब महज 10 मिनट में कालाजार की पहचान संभव है। यह तकनीक आज भारत समेत कई देशों के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में इस्तेमाल हो रही है। इलाज के क्षेत्र में भी उन्होंने क्रांतिकारी योगदान दिया। विसरल लीशमैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.