मधुबनी, दिसम्बर 19 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। मधुबनी जिला अब कालाजार मुक्त होने की दहलीज पर पहुंच चुका है। कालाजार उन्मूलन की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुके जिले के लिए अब अगला और निर्णायक कदम सर्टिफिकेशन की ओर बढ़ना है। इसी उद्देश्य से जिले में कालाजार डोज़ियर प्रिपरेशन का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है, जिसे उन्मूलन का वैज्ञानिक आधार माना जाता है। इस प्रक्रिया की गुणवत्ता और तकनीकी मजबूती की समीक्षा के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने शुक्रवार को जिला का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के साथ विस्तृत चर्चा की। जिले में कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। मधुबनी जिला न केवल कालाजार उन्मूलन का लक्ष्य हासिल कर चुका है, बल्कि जिले में कालाजार रोगियों की संख्या में भारी कमी आई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.