बांका, नवम्बर 21 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बांका जिला अब कालाजार फ्री जोन बनने की राह पर बढ रहा है। कालाजार कई वर्षों तक पूर्वी बिहार का सबसे चुनौतिपूर्ण वेक्टर जनित रोग माना जाता था। यहां केसात प्रखंड कालाजार प्रभावित थे। इसमें बांका, बाराहाट, बौंसी, धोरैया व कटोरिया प्रखंड शामिल हैं। लेकिन जिले में लगातार चल रहे उपचार, सर्वेक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों के साकारात्मक परिणाम की वजह से बांका को कालाजार मुक्त जिला घोषिण करने की प्रक्रिया को फाइनल टच दिया जा रहा है। इसके लिए जिले के प्रखंडों में पूर्व कालाजार मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का पूर्नमूल्यांकन, नए संभावित मामलों की पहचान एवं कालाजार मुक्त जिला घोषित करने के लिए आवश्यक दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया को मजबूत किया जा रहा है। इसके बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य टीम जिले के प्रखंडों का क्षेत्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.