पाकुड़, मार्च 17 -- कालाजार उन्मूलन को लेकर प्रखंड सभागार में सोमवार को बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने टास्कफोर्स की बैठक कर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ ने प्रथम चरण में आईआरएस कीटनाशक छिड़काव का सफल संचालन हेतु चर्चा किया। उन्होंने बताया कि प्रखंड के कुल 18 कालाजार प्रभावित गांवों में इन्दूर रेसिदुवल स्प्रे के तहत सिंथेटिक पिरोथ्रोड पांच प्रतिशत नामक कीटनाशक का छिड़काव किया जाएगा जो 18 मार्च से शुरू होगा। कालाजार संक्रमित मादा बालू मक्खी के काटने से फैलता है जिसमें दो सप्ताह से अधिक बुखार, मलेरिया रोधी दवाई खाने पर भी ठीक नहीं होना, भूख नहीं लगना, वजन घट जाना, खून की कमी हो जाना, पिलहा का आकार बढ़ जाना एवं चमड़े का रंग काला हो जाना कालाजार का मुख्य लक्षण है। इस तरह के रोगी को स्वास्थ्य कर्मी से संपर्क कर अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.