हाजीपुर, फरवरी 10 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। कालाजार रोग फिर पांव नहीं पसारे को लेकर स्वास्थ्य विभाग सजग है। कालाजार रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। कालाजार रोग पर प्रभावी नियंत्रण व जागरूकता को लेकर आशा कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सीएस डॉ.श्याम नंदन प्रसाद ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हाजीपुर प्रखंड एवं राजापाकर के आशाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिला वीबीडीसीओ डॉ.गुड़िया कुमारी ने प्रशिक्षण देते हुए आशा कार्यकर्ताओं को कालाजार रोग के लक्षण कालाजार के लक्षण पहचान के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि कालाजार नियंत्रण को कायम रखने में वैशाली जिला बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और वर्त्तमान जिला कालाजार से मुक्त ...