सीवान, दिसम्बर 13 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले को कालाजार मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कवायद और तेज कर दी है। इस क्रम में सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को कालाजार डोजियर प्रिपरेशन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, वीबीडीएस, बीएचआई, बीएचडब्ल्यू व पिरामल फाउंडेशन के पीओसीडी शामिल हुए। प्रशिक्षकों ने विस्तार से बताया कि डोजियर तैयार करना केवल कागजी औपचारिकता नहीं, बल्कि यह वह आधारभूत दस्तावेज है, इसके जरिए जिले को कालाजार उन्मूलन का प्रमाणन मिलता है। कालाजार उन्मूलन की दिशा में काम कर रहे जिले के लिए डोजियर तैयार करना बेहद अहम प्रक्रिया मानी जाती है। यह सिर्फ एक फाइल या रिपोर्ट नहीं होती, बल्कि पूरे जिले में कालाजार के न...