सीवान, अक्टूबर 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में कालाजार उन्मूलन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं पर विशेष फोकस करने का निर्णय लिया है। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैम्पों का मुख्य उद्देश्य महिला कालाजार (वीएल) और पीकेडीएल मरीजों की पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। इसको लेकर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नारेंद्र कुमार सिन्हा ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। बताया गया कि 17 सितम्बर को शुरू किए गए इस राष्ट्रीय अभियान का मकसद महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.