मधुबनी, जनवरी 16 -- मधुबनी,एक संवाददाता। कालाजार उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मॉडल अस्पताल, मधुबनी में मेडिकल ऑफिसर, जीएनएम एवं एएनएम कर्मियों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया, ताकि कालाजार की समय पर पहचान और प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. डी. एस. सिंह के दिशा-निर्देश में किया गया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को कालाजार के लक्षणों की पहचान, रोग की पुष्टि हेतु जांच प्रक्रिया, प्रभावी उपचार पद्धति तथा दवा वितरण की मानक संचालन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में केस रिपोर्टिंग, दवाओं की सही खुराक, उपचार के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.