पाकुड़, मार्च 23 -- पाकुड़, प्रतिनधि। उपायुक्त मनीष कुमार ने कालाजार उन्मूलन हेतु किए जा रहे कीटनाशी छिड़काव के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने कीटनाशी छिड़काव को गंभीरता से मानीटरिंग करने का निर्देश सम्बंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया। कहा कि सभी कालाजार अति प्रभावित गांव के सहिया, सेविका, मुखिया, वार्ड सदस्य, प्रधान, पंचायत सेवक, जेएसएलपीएस, जल सहिया, शिक्षक, प्रज्ञा केंद्र के सदस्य कीटनाशी छिड़काव के पूर्व जनजागरुकता हेतु प्रचार प्रसार एवं छिड़काव के दिन शत प्रतिशत छिड़काव कराने में स्वास्थ्य कर्मियों एवं छिड़काव कर्मियो की मदद करेंगे। सभी एमपीडब्ल्यू, सीएचओ और सहिया को क्षेत्र में रहकर कीटनाशी छिड़काव का गुणवत्तापूर्ण पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया। पीकेडीएल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.