बिजनौर, मार्च 8 -- कालागढ़। प्रशासन द्वारा कालागढ़ स्थित आवासीय भवनों पर जेसीबी का पंजा चलाया जा रहा है। पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आवासीय भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। कालागढ़ में लम्बे अरसे से समय समय पर आवासीय तथा अनावासीय भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही होती रही है। इसी क्रम में एक बार फिर आवासीय भवनों पर जेसीबी का पंजा चल रहा है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान मोके पर भारी पुलिसबल मौजूद है। पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से यहां केन्द्रीय कालोनी में मौजूद 97 आवासीय भवनों को ध्वस्त करके जमींदोज प्रशासन कर दिया गया। ध्वस्तीकरण के बाद खाली भूमि वन विभाग को सुपुर्द किया जाना प्रस्तावित है। एसडीएम कोटद्वार सोहन लाल सैनी ने बताया कि कालागढ़ में वन विभाग और सिचाई विभाग द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.