विकासनगर, फरवरी 7 -- पिछले चार साल से माफी की लकड़ी न मिलने और वन विभाग की ओर से वन पंचायतों से कोई काम न कराने से जौनसार-बावर के आम लोगों में आक्रोश है। वन विभाग के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ वन सरपंच और जौनसार बावर के लोग प्रभागीय वनाधिकारी कालसी के कार्यालय में 9 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...