विकासनगर, जनवरी 8 -- कालसी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने स्मार्ट सिटी के प्रबंधक को ज्ञापन प्रेषित कर इलेक्ट्रिक बस का संचालन देहरादून से कालसी तक किए जाने की मांग की है। कहा है कि इससे कालसी से देहरादून जाने में लोगों को सुविधा मिलेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान में कालसी से देहरादून तक कोई बस सेवा नहीं है। इससे यहां से लोगों को देहरादून आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में छात्र देहरादून पढ़ने के लिए जाते हैं। उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि वर्तमान में इलेक्ट्रिक बस का संचालन देहरादून से रुद्रपुर तक किया जा रहा है। अगर लांघा रोड, बरोटीवाला होते हुए कालसी तक बस का संलालन किया जाता है तो यहां के लोगों को सुविधा मिलेगी। लोगों और छात्रों को देहरादून आने-जाने में परे...