विकासनगर, मार्च 1 -- जौनसार बावर की लाइफलाइन कही जाने वाले कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ पहाड़ी से भूस्खलन एक बड़ी समस्या बना हुआ है। मलबा आने से शुक्रवार को पांच घंटे और फिर शनिवार को सात घंटे तक मार्ग बंद रहा। शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे जजरेड़ में भारी मात्रा से पहाड़ी से मलबा आ गया था। लोक निर्माण विभाग ने सुबह आठ बजे से मार्ग खोलने की कवायद शुरू की, जिसके बाद दस बजे यातायात बहाल हो पाया। मार्ग पर यातायात बाधित रहने से दोनों ओर वाहनो की लंबी कतार लग गई। ऐसे में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र और ड्यूटी देने जा रहे शिक्षक भी विद्यालय समय पर नहीं पहुंच सके। बरसात के दौरान अक्सर जजरेड़ पहाड़ी से भूस्खलन होता है। ऐसे में कालसी-चकराता हाईवे पर यातायात अवरुद्ध हो जाता है। पूरे जौनसार बावर क्षेत्र का मुख्य मार्ग होने के कारण इस पर याता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.