विकासनगर, मार्च 16 -- जौनसार बावर परगने में शिक्षा व्यवस्था को लेकर अक्सर सवालिया निशान उठते रहते हैं। यहां शिक्षकों पर देरी से आने और जल्द जाने के आरोप लगते रहते हैं। अब ताजा मामला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोईरा का है, जहां होली का अवकाश घोषित होने से एक दिन पहले दोपहर एक बजे ही विद्यालय को बंद करने की शिकायत के बाद खंड शिक्षाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है। स्थानीय निवासी राकेश उत्तराखंडी ने बीईओ से शिकायत करते हुए बताया कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोईरा में 12 मार्च को दोपहर एक बजे ही ताला लटक गया था। विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षक समय से पूर्व घरों को चले गए। खंड शिक्षाधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद ने बताया कि शिकायतकर्ता ने समय से पूर्व विद्यालय बंद किए जाने की फोटो समेत अन्य साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.