विकासनगर, दिसम्बर 16 -- विकासनगर। बाल कल्याण समिति देहरादून ने मंगलवार को भारतीय आदिम जाति सेवक संघ की ओर से संचालित ट्राइबल कन्या जूनियर आवासीय विद्यालय कालसी का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में जौनसार बाबर के दूरस्थ क्षेत्र की 129 बालिकाएं कक्षा एक से आठवीं तक अध्यनरत है। समिति ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश प्रबंधन को दिए गए। निरीक्षण के दौरान समिति ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित किया। छात्राओं से वार्तालाप कर उनकी पठन-पाठन एवं आवास सुविधा की जानकारी भी प्राप्त की। वहीं, वार्तालाप के दौरान समिति द्वारा छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं अन्य टोल फ्री नंबर की जानकारी भी दी गई। बाल कल्याण समिति ने विद्यालय में आवासीय कमरों, रसोईघर और बाथरूम इत्यादि का निरीक्षण कर प्रबंधन को उचित रखरखाव एवं व्यवस्था करने के निर्देश द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.