पिथौरागढ़, फरवरी 13 -- पिथौरागढ़। नगर के पितरौटा स्थित कालसिन (भूमिया) भगवती मन्दिर में महाशिवरात्रि पर सुन्दरकाण्ड का आयोजन होगा। शुक्रवार को मंदिर समिति के सुनील वर्मा ने बताया कि 15फरवरी को दोपहर एक बजे से सुन्दरकाण्ड व देर शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...