उरई, मार्च 29 -- कालपी। खानकाह मुहम्मदिया दरगाह में शाही मस्जिद में मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अशफाक अहमद बरकाती ने नमाज अदा कराई। उन्होंने अपनी तकरीर में रोजा, नमाज, जकात, हज के बारे में जानकारी देते हुए नेकी के रास्ते में चलने का आह्वान किया। बड़ा बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद में मौलाना नजमुल हुदा की इमामत में दोपहर एक बजे हजारों नमाजियों के द्वारा नमाज अदा की गई। बड़ी मस्जिद में इमाम हाफिज अब्दुल कलाम ने हजारों नमाजियों को नमाज पढ़ाई। मुड़िया गुम्बद मस्जिद में इमाम हाफिज दावर रजा की इमामत में, मखदूमिया मस्जिद में इमाम मौलाना जियाउद्दीन की इमामत में नमाज अदा की गई। तहसील मस्जिद, खजूर वाली मस्जिद, शुभान मस्जिद हरीगंज आदि के अलावा गुलौली गांव की मस्जिदों में जुमे की नमाज में नमाजियों ने अल्लाह से खुशहाली तथा अमन की दुआये मांगी। अलविदा जुमा की नम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.