उरई, नवम्बर 5 -- कालपी। संवाददाता वेद व्यास की नगरी कालपी में भी कार्तिक पूर्णिमा पर भक्तों का हुजूम रहा। रोडवेज बसें, ट्रेनों के अलावा प्राइवेट बसों से भी लोग पहुंचे और ष्घाटों पर जाकर परिवार के बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाओं आदि के साथ अलग अलग स्नान कर पुण्य कमाया। स्नान के बाद बाहर लगे महिला व पुरुष के अलग अलग टेंटों में जाकर कपडे़ बदले और मंदिरों को रवाना हुए। महिलाओं ने घाटों पर तुलसी की पूजा अर्चना कर एक माह तक चले कार्तिक स्नान व्रत पूरा किया। नगर के पीलाघाट पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई उसके बाद बिहारी घाट और ढोढेश्वर घाट पर भी स्नानार्थियों ने डुबकी लगाई। वहीं लोग पानी की गहराई में न जाएं इसके लिए बांस बली लगाकर जाल लगाया गया था। सभी घाटों पर तैराक नाविक और गोताखोर भी मुस्तैद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.