सासाराम, फरवरी 7 -- सासाराम। सासाराम आरपीएफ व उत्पाद विभाग द्वारा गाड़ी संख्या 12312 डाउन (कालका-हाबड़ा एक्सप्रेस) से विदेशी शराब के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ के निरक्षी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरपीएफ के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर तथा उत्पाद अधीक्षक सासाराम तारिक महमूद के दिशा निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार रात्रि में प्रभारी निरीक्षक सासाराम के नेतृत्व में आरपीएफ़ और उत्पाद विभाग सासाराम के द्वारा संयुक्त रूप से सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों व स्टेशन परिसर में अवैध शराब ढोने वालों के विरूद्ध जांच अभियान चलाया गया। चेकिंग किये जिसमे चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस के सासाराम प्लेटफार्म संख्या तीन पर एसी कोच ए-1 के बर्थ संख्या 17 पर यात्...