कानपुर, दिसम्बर 16 -- फॉलोअप- फतेहपुर के युवक के पास से मिली थी नकदी आयकर अधिकारी युवक से कर रहे पूछताछ कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कालका मेल के जनरल कोच में यात्री के बैग से मिले 38.20 लाख रुपये किसके हैं, यह पता नहीं चल सका है। आरपीएफ ने जिस व्यक्ति से बैग में नकदी बरामद की थी, उससे पूछताछ से भी कुछ हासिल नहीं हुआ है। इनकम टैक्स के अफसरों से आरोपी ने पूछताछ में जो मोबाइल नंबर दिया था। उस पर कॉल करके बुलाए गए किराना करोबारी भी कोई जवाब नहीं दे सका। आरपीफ स्टेशन प्रभारी ने बताया कि सोमवार को हावड़ा से कालका जाने वाली 12311 कालका मेल के जनरल कोच में 25 साल के युवक के पास से नकदी मिली थी। फतेहपुर जिले के गाजीपुर खेसहन का रहने वाला मनीष द्विवेदी फतेहपुर के किराना दुकानदार अभिषेक गुप्ता के यहां नौकरी करता है। दुकान मालिक ने कानपुर में एक नारियल...