मेरठ, दिसम्बर 5 -- सरधना। डेयरी संचालकों की मनमानी व पालिका की अनदेखी के शिकार कालंद रोड बस्ती के लोगों को गुरुवार को राहत मिल गई। गुरुवार अल सुबह पालिका टीम बस्ती में पहुंच गई। नालियों की सफाई के साथ-साथ कूड़े के ढेर को भी उठवा दिया गया। पालिका अधिकारियों ने पूरी तरह सफाई होने तक अभियान जारी रहने की बात कही। फिलहाल, समस्या का काफी हद तक समाधान होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें, कि कालंद रोड नई बस्ती के लोग बीच आबादी में बनी दर्जनभर डेयरियों से परेशान हैं। डेयरी संचालक नालियों में गोबर बहाते हैं, जिसके चलते बस्ती में गंदगी फैली हुई थी। नालियां चौक होने के कारण पानी की निकासी भी पूरी तरह से प्रभावित हो रही थी। लोगों को जलभराव का दंश झेला पड़ रहा था। लोग लगातार शिकायत कर रहे थे, लेकिन इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। बुधवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.