मेरठ, जनवरी 5 -- कुराली गांव के दो दोस्तों की कार हादसे में मौत का पता लगते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। देर रात पीड़ित परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। रविवार शाम दोनों युवकों के शव गांव लाए गए। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव कुराली निवासी सौरभ शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा और आयुष उर्फ पुनीत शर्मा पुत्र राजू दोनों दोस्त थे। आयुष रुड़की में दवा कंपनी में काम करता था। शनिवार दोपहर दोनों दोस्त कुराली गांव से रुड़की आयुष के क्वार्टर से उसका सामान लेने गए थे। दोनों सौरभ के बड़े भाई विवेक की कार से रुड़की गए थे। शनिवार रात वापस लौटते समय रुड़की मंगलौर गंगनहर के पास पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। गाड़ी के शीशे बंद होने के कारण दोनों दोस...