सहारनपुर, फरवरी 21 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव फरकपुर में शनिवार रात शादी समारोह के दौरान सड़क किनारे खड़ी कार को हटाने को लेकर गांव वालों और बरातियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए, जबकि मोंटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव निवासी श्यामलाल पुत्र बाला की बेटी की बारात जनकपुरी क्षेत्र के गांव चकरहेटी से आई थी। बरात गांव में पहुंची तो रास्ते में खड़ी कार को हटाने की बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में माहौल बिगड़ गया और दोनों ओर से हाथापाई होने लगी। शादी की खुशियां अचानक अफरा-तफरी में बदल गईं। झगड़े में भूपेंद्र, आशु, सुनील और विनीत घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। सभी घायलों को सीएचसी छुटमलपुर ले...