उन्नाव, नवम्बर 14 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के नौगवां और कैलई गांव के बीच स्थित रसूलाबाद माइनर के पास गुरुवार शाम रास्ते से कार हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में कई दौर की फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान सीने और पेट में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर सात आरोपितों पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने पांच को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की निशानादेही पर हत्या में प्रयुक्त राइफल भी बरामद कर ली गई। कैलई गांव निवासी शुभम सिंह गुरुवार शाम किसी काम से कार से अरेरखुर्द गांव गए थे। रास्ते में कार खड़ी कर दी थी। इसी बीच नौगवां गांव निवासी पूर्व प्रधान राधेश्याम यादव बाइक से गुजर रहे थे। रास्ते से कार हट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.