किशनगंज, जनवरी 6 -- पौआखाली। एक संवाददाता पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 327ई पर रविवार की देर शाम मिरभिट्टा पुल के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9:00 बजे एक सफेद रंग की कार काफी तेज गति से बहादुरगंज की ओर जा रही थी। मिरभीट्टा पुल के पास अचानक एक राहगीर कार के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में राहगीर सुरक्षित बच गया। चालक मौके से फरार, हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद कार चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। क्षतिग्रस्त कार के नंबर के आधार पर यह पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.