मोतिहारी, जनवरी 27 -- सिकरहना। ढाका पुलिस ने सोमवार की देर संध्या चैनपुर ढाका से एक कार पर लदी 607 बोतल शराब बरामद की। इसमें 562 बोतल नेपाली व 45 बोतल अंग्रेजी शराब शामिल है। मामले में एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है, जो कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के आलोक कुमार है। शराब लदी कार को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...